Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जज्बा’ के बाद संजय गुप्ता 2 और फिल्में बनाएंगे

Published

on

Loading

इन फिल्मकार संजय गुप्ता इन दिनों फिल्म ‘जज्बा’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी निर्माण कंपनी ‘व्हाइट फीदर फिल्म्स’ जल्द ही दो और फिल्मों की घोषणा करेगी। इनमें से एक का वह खुद निर्देशन करेंगे, जबकि दूसरे के वह निर्माता होंगे। गुप्ता ने इस बारे में शनिवार को ट्विटर पर बताया, “व्हाइट फीदर फिल्म्स जल्द ही दो फिल्मों की घोषणा करेगी। इनमें से एक का मैं निर्देशन करूंगा और दूसरे का निर्माण। दोनों के नाम कमाल के हैं।

गुप्ता की आगामी फिल्म ‘जज्बा’ से अभिनेत्री ऐश्वर्य राय करीब पांच साल बाद रूपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, अतुल कुलकर्णी और चंदन रॉय सान्याल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म नौ अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending