Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘हीरो’ अब सिनेमाघरों में 4 सितंबर को

Published

on

Loading

सुपरस्टार सलमान खान और फिल्मकार सुभाष घई के संयुक्त निर्माण की नई फिल्म ‘हीरो’ अब चार सितंबर को प्रदर्शित होगी। पहले यह 25 सितंबर को प्रदर्शित होने वाली थी। निखिल आडवाणी निर्देशित यह फिल्म 1983 में आई जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि अभिनीत ‘हीरो’ का रीमेक है।

सलमान ने ट्विटर पर रीमेक का पोस्टर पोस्ट कर रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्टर में इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे नवोदित अभिनेता सूरज पंचोली नजर आए।

सलमान (49) ने लिखा, “हीरो’ चार सितंबर को आ रहा है।”

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे सूरज जाने-माने अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे हैं, जबकि उनकी जोड़ीदार आतिया शेट्टी मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। इसमें गोविंदा, अनीता हस्सनंदनी, विनोद खन्ना और कादर खान भी हैं।

मूल ‘हीरो’ का निर्माण-निर्देशन सुभाष घई ने किया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending