Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

5 सालों की सबसे बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्‍स

Published

on

Loading

मुंबई| देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को पिछले लगभग पांच सालों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 854.86 अंकों की गिरावट के साथ 26,987.46 पर और निफ्टी 251.05 अंकों की गिरावट केसाथ 8,127.35 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स छह जुलाई, 2009 को 869.65 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 148.09 अंकों की गिरावट के साथ 27,694.23 पर खुला और 854.86 अंकों या 3.07 फीसदी गिरावट के साथ 26,987.46 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,698.93 के ऊपरी और 26,937.06 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 53.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,325.30 पर खुला और 251.05 अंकों या 3.00 फीसदी गिरावट केसाथ 8,127.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,327.85 के ऊपरी और 8,111.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी भारी गिरावट रही। मिडकैप 311.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,235.74 पर और स्मॉलकैप 333.99 अंकों की गिरावट के साथ 10,986.22 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। तेल एवं गैस (4.17 फीसदी), रियल्टी (3.66 फीसदी), धातु (3.49 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.24 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.09 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending