Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दुर्घटना के बाद बोनो को ‘गहन चिकित्सा’ की दरकार

Published

on

Loading

 संगीत बैंड ‘यू2’ के गायक बोनो को यहां एक दुर्घटना का शिकार होने के बाद गहन चिकित्सा की जरूरत है। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बोनो यहां 16 नवंबर को सेंट्रल पार्क में साइकिल की सवारी के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उनके चेहरे, कंधे और हड्डियों में गंभीर चोटें आईं थीं। जिसे ठीक करने के लिए उनका ऑपरेशन करना पड़ा था। यह ऑपरेशन पांच घंटों तक चला था।
दुर्घटना में इतनी गंभीर चोटें आने के बावजूद उनका ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों को भरोसा है कि बोनो पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।

डॉक्टरों ने कहा, “उन्हें गहन चिकित्सा पद्धति में रखे जाने की दरकार है। उम्मीद है कि वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending