Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नेहरू की विरासत आज अधिक प्रासंगिक : राहुल

Published

on

Loading

नई दिल्ली| मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश में पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत मिटाने की कोशिश की जा रही है, ऐसी कोशिशों को तुरंत रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अतीत की तुलना में यह आज अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 125वीं जयंती के मौके पर यहां आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में राहुल ने कहा, “नेहरू एक प्राचीन विचार हैं, लेकिन वह जीवंत भारत का एक हिस्सा भी हैं। उनके विचार और उनकी राजनीति यहां आज ज्यादा मौजूद हैं।”

राहुल यहां पर दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र में बोल रहे थे। इस सम्मेलन में 20 देशों के प्रतिनिधियों और 29 राजनीतिक पाíटयों ने शिरकत की।  उन्होंने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि देश के लोग इस शांतिपूर्ण भारत को, नेहरू के भारत को, एक ऐसे भारत को बचाएं, जो धर्मनिरपेक्ष और सहिष्णु है।” राहुल ने कहा, “यह विरासत, जिसने किसी महिला या पुरुष की आवाज नहीं दबने दी और जिसके संरक्षण के लिए हम लगभग 70 सालों से संघर्ष कर रहे हैं, आज वह विरासत पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए कहा, “कुछ लोग नेहरू की विरासत को देश से मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।” कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि नेहरू विचार पुरुष थे न कि विचारक। उन्होंने कभी किसी पर अपने विचार नहीं थोपे। उन्होंने कहा, “भारत एक ऐसा देश है जहां लोकतांत्रिक सिद्धांत गहराई से पोषित हैं। नेहरू ने इन लोकतांत्रिक आदर्शो को विकसित और सुरक्षित किया है। इसीलिए आज भारत एक ऐसा देश है जहां आबादी का छठा हिस्सा शांतिपूर्ण माहौल में रहता है।”

उन्होंने कहा कि नेहरू का संघर्ष पूरी मानवजाति के लिए था। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, “नेहरू भारत में रच-बस गए और भारत नेहरू में। नेहरू ने विपक्ष को हमेशा तरजीह दी और देश के निर्माण में भी उन्हें भागीदार बनाया।” गांधी ने कहा, ” नेहरू ने उनके अधिकारों का भी बचाव किया जो उनसे सहमत नहीं रहते थे।”  उन्होंने कहा कि सच्चा लोकतांत्रीकरण केवल मताधिकार से नहीं होता बल्कि कमजोर का सशक्तिकरण भी जरूरी है। राहुल गांधी ने कहा, “लोकतंत्र आस्था का आचरण है। यह कोई भौतिक प्रक्रिया नहीं है जो हर पांच साल में घटती है। अपने पहले प्रधानमंत्री के कारण भारत अपने कानून के शासन के साथ उदार लोकतंत्र बना, स्वतंत्र न्यायपालिका मिली और प्रेस को भी आजादी मिली है।

राहुल ने कहा कि भारत में लगभग तीस लाख स्थानीय प्रतिनिधि हैं जिनमें से आधी महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू की तैयारियों ने भारत को अपनी नियति खुद तय करने की स्वतंत्रता दी। इसीलिए भारत को आज जहां खड़ा होना चाहिए था वहां खड़ा है। उन्होंने कहा कि यूरोप में लोकतांत्रिक व्यवस्था लाने के लिए दो विश्व युद्ध हुए पर भारत में अहिंसा से लोकतंत्र कायम हुआ।

नेशनल

लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिकॉर्ड मतदान की अपील की है। । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है।

आज जिन 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 बजे तक बिहार में 9.65 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 15.42 प्रतिशत, जम्मू में 10.39 प्रतिशत, कर्नाटक में 9.21 प्रतिशत, केरल में 11.90 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 13.82 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 7.45 प्रतिशत, राजस्थान में 11.77 प्रतिशत, यूपी में 11.67 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 15.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

आज दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की राजनीतिक किस्मत दांव पर है। इनमें राहुल गांधी (कांग्रेस)- वायनाड, शशि थरूर (कांग्रेस) – तिरुवनंतपुरम, एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)- मांड्या, हेमा मालिनी (बीजेपी)- मथुरा,अरुण गोविल (बीजेपी)-मेरठ, ओम बिरला (भाजपा) -कोटा, भूपेश बघेल (कांग्रेस)-राजनांदगांव जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Continue Reading

Trending