Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

38 साल बाद भी चिलगोजा खाने को नहीं मिला!

Published

on

Loading

रायपुर| छत्तीसगढ़ में बस्तर की जलवायु पाइन के लिए अनुकूल बताई जाती है। यहां उत्पादित पाइन से बेहतर गुणवत्ता का कागज बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं ग्रामीणों को चिलगोजा भी खाने मिलेगा। यह कहकर वर्ष 1971 से 1979 के मध्य करीब सात सौ हेक्टेयर में खड़े साल वृक्षों को जड़ सहित उखाड़ कर केरेबियन पाइन रोपा गया था परन्तु पाईन रोपण के 38 साल बाद भी बस्तर में न कागज कारखाना लगा न ही लोगों को चिलगोजा खाने मिला। दूसरी तरफ बस्तर वन वृत्त के प्रधान संरक्षक एमटी नंदी बताते हैं कि 38 साल पहले रोपे गए पाइन को लेकर वन विभाग के पास फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं है।|

केन्द्र सरकार की अनुशंसा पर वन विकास निगम द्वारा वर्ष 1971 से 1979 के मध्य जगदलपुर वन परिक्षेत्र के लामनी, माचकोट वन परिक्षेत्र के कुरंदी और गणेश बहार नाला क्षेत्र, भानपुरी के घोड़ागांव में तथा गीदम वन परिक्षेत्र में करीब सात सौ हेक्टेयर में पाइन रोपा गया था।

योजना के तहत साल के वृक्षों को जड़ सहित उखाड़ा गया और जमीन समतल किया गया था। विशेष तौर पर कैरेबिया से मंगवाए गए पाइन बीजों से पौधे तैयार कर इन्हें रोपा गया था। उन दिनों स्थानीय ग्रामीणों और शहर के प्रबुद्ध जनों ने साल वृक्षों को गिरा कर पाइन रोपण का विरोध किया था।

बस्तर प्रकृति बचाओ समिति के संरक्षक एस. सी. वर्मा बताते हैं कि वन विकास निगम के अधिकारियों ने लोगों को बताया था कि पाइन में लॉग फाइबर होता है। इसलिए अच्छी गुणवत्ता वाला कागज तैयार होता है। पाइन रोपण के बाद बस्तर में कागज कारखाना स्थापित किया जाएगा। लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही वहीं पाइन फल से चिलगोजा नट भी खाने मिलेगा।

बस्तर में साल काट कर पाइन रोपण का विरोध सुंदर लाल बहुगुणा ने भी दिल्ली में किया था। वर्ष 1984 में दामनजोड़ी में स्थापित नाल्को एल्यूमिनियम कंपनी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी कुछ समय के लिए जगदलपुर के वनविश्राम गृह में रुकी थीं। उन्होंने पाइन रोपण का विरोध करते हुए कहा था कि प्राकृतिक समृद्ध वनों को काट कर दोहन करना गलत है। गांधी के इस व्यक्तव्य के बाद पाइन प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया।

इधर पाइन रोपण के 38 साल बाद भी बस्तर की वनभूमि पर खड़े हजारों पाइन वृक्षों का कोई उपयोग नहीं हो पाया। करीब आठ साल पहले कुरंदी और लामनी के कुछ पाइन वृक्षों को काट कर वन विभाग ने बेचा था वहीं शेष वन स्थल को लामनी पार्क के रूप में विकसित किया गया है। बस्तर अंचल के लोगों को आज भी आस है कि यहां कागज का कारखाना लगेगा और उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

 

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending