Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सुकमा : आईईडी विस्फोट में एक जवान शहीद

Published

on

Loading

सुकमा के ताड़मेटला क्षेत्र में नक्सलियों के एक आईईडी विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया है।घात लगाकर किए गए इस विस्फोट में सीआरपीएफ कोबरा 206 बटालियन के 7 जवान घायल भी हुए हैं।

हैदराबाद में गरजे सीएम योगी, कहा- हैदराबाद का नाम बदलकर फिर से होगा भाग्यनगर

जानकारी के मुताबिक बीती रात आईईडी विस्फोट में 8 जवान घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान असिस्टेंट कमांडेंट की मौत हो गई।

इस घटना के बारे में बस्तर जिले के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि सुकमा जिले के ताड़मेटला गांव के करीब बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यसीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के कई जवान घायल हो गए हैं। सीआरपीएफ के 206 कोबरा बटालियन के जवानों को गस्त के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया था। ताड़मेटला गांव के करीब जंगल में सीआरपीएफ के जवान गश्त पर थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending