Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोवैक्स अभियान से दवा निर्माता कंपनी सैनोफी और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन बाटेंगी 20 करोड़ खुराक

Published

on

Loading

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 77 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं इस बीच कोरोना वायरस और कोरोना वैक्सीन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

शोध : सफाई के बाद घरों में रहता है औसतन 125 ग्राम धूल

कोवैक्स अभियान से दवा निर्माता कंपनी सैनोफी और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) जुड़ गई है। यह कंपनी अपने संभावित कोविड-19 टीके की 20 करोड़ खुराक कोवैक्स केंद्र को देने पर सहमत है। कंपनी की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है और आने वाले कुछ महीनों में इसके तैयार होने की उम्मीद जताई गई है।

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 77,61,312 हो गई है. 6,95,509 सक्रिय मामले हैं और 69,48,497 लोग ठीक हो चुके हैं। साथ ही अबतक 1,17,306 लोगों की मौत हुई है।

#Covax #corona #covid19 #india

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending