Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुनियाभर में कहर बरपा रहा कोरोना, संख्या हुई 52 लाख के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 52 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 38 हजार से ज्यादा हो गई है।

कोरोना वायरस का यह वैश्विक आंकड़ा अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने जारी किया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है।

यहां 95 हजार मौतें इस जानलेवा वायरस की वजह से हो चुकी हैं।  जबकि दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित लोग भी इसी देश में हैं। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना के कुल 16 लाख से ज्यादा केस पाए गए हैं।

इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 30 हजार 890 मामलों के साथ ब्राजील ने रूस को पछाड़कर दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। रूस में अब तक 3 लाख 26 हजार 448 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 2 लाख 55 हजार 544 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 34 हजार 824 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 28 हजार 658 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 82 हजार 15 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 79 हजार 710 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 54 हजार 500 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 31 हजार 652 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 24 हजार 794 मामलों के साथ भारत और 1 लाख 11 हजार 698 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending