Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना से जंग जीतने की ओर ये राज्य, नहीं हुई किसी की मौत, 70 फीसदी मरीज हुए ठीक

Published

on

प्रतीकात्मक फोटो

Loading

रायपुर। कोरोना वायरस इस समय भारत में तेजी से अपने पांव पसारने की कोशिश कर रहा है। इस खतरनाक वायरस की चेन तोड़ने के लिए फिलहाल पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है।

कोरोना वायरस के मामले भारत के लगभग हर राज्य में हैं। सभी राज्य पूरी ताकत के साथ इस वायरस को रोकने में जुटे हैं। इस बीच आज हम आपको एक ऐसे राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस वायरस से जंग जीतता नजर आ रहा है।

हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की। छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल 33 मामले सामने आए हैं। इनमें 23 लोगों का सफल इलाज कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वहीं, 10 लोगों का इलाज जारी है। छत्तीसगढ़ उन राज्यों में से है जिसने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने की तैयारी अन्य राज्यों के मुकाबले पहले ही शुरू कर दी थी।

उसने मामले की गंभीरता को समझा और इसके रोकथाम के प्रयास भी शुरू कर दिए। छत्तीसगढ़ में 18 मार्च को कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था और यहां 22 मार्च को देशव्यापी जनता कर्फ्यू से पहले ही सरकार सजग सतर्क हो गई थी और उसने एहतियाती कदम उठाए थे।

छत्तीसगढ़ में 69144 लोगों वर्तमान में होम क्वारंटाइन है और अब तक 26411 लोग अपनी होम क्वारंटाइन की अवधि को पूर्ण कर चुके हैं। वही राज्य में अब तक 4821 लोगों के नमूनें जांच के लिए भेजे गए इनमें से 4319 के जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है वहीं 469 लोगों की जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending