Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना पोज़िटिव मिलने के बाद कनिका कपूर पर भड़के लोग, कहा – शर्म आनी चाहिए

Published

on

Loading

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लोग उनके इस गैर जिम्मेदारी भरे कदम की आलोचना कर रहे हैं।

कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बावजूद उन्होंने लापरवाही दिखाई थी, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी ,जिसके बाद वो ट्रोलर्स की नज़रों में आ गईं।

कोरोना वायरस ने खुद में कर लिया बदलाव? नए लक्षण देखकर खौफ में आए वैज्ञानिक

एक यूजर ने कनिका कपूर को ट्रोल करते हुए लिखा कि आप ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि विदेश से आने के बाद आपने यहां पार्टी की थी जिसमें 100 से अधिक लोग आए हुए थे। और अब आप लोगों को आइसोलेट होने की सलाह दे रही हैं। सलाम है आपको। आपको शर्म आनी चाहिए खुदपर।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको हम लोगों ने स्टार बनाया है और आपने हम लोगों को कोरोना वायरस से ग्रसित कर दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending