Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जेपी नड्डा को बधाई देते हुए अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सोमवार को नया अध्यक्ष मिल गया। जगत प्रकाश नड्डा निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष चुन लिए गए।

इसके साथ ही दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में स्वागत समारोह चल रहा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान इशारों में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी परिवारवाद से नहीं चलती है। अमित शाह ने कहा कि आज हम सबके लिए हर्ष, आनंद और गौरव का विषय है कि बीजेपी ने एक बार फिर अपनी परंपरा का नेतृत्व करते हुए एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले जेपी नड्डा को हमारा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना।

उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की सभी पार्टियों से इसलिए अलग पार्टी दिखाई पड़ती है, क्योंकि ये पार्टी न तो जात-पात के आधार पर चलती है और न ही वंशवाद के आधार पर चलती है।

नेशनल

बिहार: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर लडे़गी चुनाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दलों के बीच सीट बंटवारा तय हो गया है। बंटवारे के साथ ही पशुपति पारस और मुकेश सहनी की पार्टियां एनडीए से बाहर हो गई हैं।

सहमति के तहत बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं 16 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है।

किन सीटों पर उतरेंगे किसके उम्मीदवार

इस बार बिहार की पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजंगज, सारण, उजियारपुर,बेगुसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीट से बीजेपी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। वहीं वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीटों से चिराग पासवान की पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को गया की सीट दी गई है। वहीं जेडीयू की बात करें तो पार्टी वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Continue Reading

Trending