Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में गरजे अमित शाह, केजरीवाल-कांग्रेस पर साधा निशाना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सत्ता में लौटने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कई मुद्दों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने कहा कि आज का ये दृश्य बता रहा है कि फरवरी के अंत में दिल्ली में किसकी सरकार बनने वाली है। शाह ने कहा कि जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। अमित शाह ने कहा कि जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता। एक बार केजरीवाज जी ने झांसा दे दिया।

उसके बाद नगर निगम के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। लोकसभा के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हुआ और भाजपा का झंडा लहराया।

उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता प्राप्त करने का साधन हो सकता है। लेकिन बीजेपी लोकतंत्र में विश्वास करती है। हम मानते हैं कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के पास मौका है कि दिल्ली के घर-घर में जाकर हमारी नीतियां जनता तक पहुंचाने का काम करें। बीजेपी को चुनाव सभाओं से नहीं लड़ना है, बल्कि घर-घर जाकर लड़ना है। मोहल्ला मीटिंग करके लड़ना है। इस मोहल्ला मीटिंग की शुरुआत मैं ही करने जा रहा हूं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending