Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पानीपत का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार एक्टिंग करते दिखे संजय दत्त

Published

on

Loading

मुंबई। अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म पानीपत का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया। फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त, कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

पीरियड फिल्म को बनाने में महारत रखने वाले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशन किया है। फिल्म का ट्रेलर इंप्रेसिव है। फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त अपने लुक की वजह से अर्जुन कपूर पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन भी अपने डायलॉग्स से उन्हें टक्कर दे रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में कृति सेनन कहती हैं- मराठा, हिंदोस्तान के वो योद्धा, जिनके लिए उनका धर्म और कर्म उनकी वीरता है। फिल्म के लिए ग्रैंड सेट्स तैयार किए गए हैं।

ट्रेलर में अर्जुन कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। फिल्म में मोहनीश बहल भी अहम रोल में हैं. वहीं फिल्म में संजय दत्त का खतरनाक अवतार देखने को मिल रहा है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending