Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान के घर पड़ा क्राइम ब्रांच का छापा, वजह है हैरान कर देने वाली

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। सलमान इस बार अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि उनके गैलैक्सी अपार्टमेंट पर क्राइम ब्रांच द्वारा मारे गए छापे की वजह से चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल, सलमान के घर से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस शख्स को क्राइंम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है, वह पिछले 20 साल से सलमान खान के बंगले की देखरेख कर रहा था।

शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। बताया जा रहा है कि पुलिस पिछले करीब 29 सालों से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि 62 साल का यह आरोपी पिछले करीब 20 साल से सलमान खान के बंगले पर काम कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस सलमान खान के गोराई स्थित बंगले पर पहुंची और यहां पर शक्ति सिद्धेश्वर राणा नाम के वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चोरी के एक मामले में किया था गिरफ्तार

पुलिस द्वारा ये जानकारी मिली है कि राणा और उसके कुछ साथियों को पुलिस ने 1990 में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में आरोपी जमानत पर बाहर आ गया और पुलिस को चकमा देकर अपनी पहचान छुपाता रहा।

मामले की चल रही है जांच पड़ताल

आरोपी राणा को अदालत की ओर से कई बार पेश होने के लिए भी कहा गया, लेकिन वह कभी भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending