मनोरंजन
रविवार को ऋतिक की वॉर ने लगाई लंबी छलांग, रिकॉर्डतोड़ रहा कलेक्शन
मुंबई। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर यह फिल्म हर रोज कमाई का नया रिकॉर्ड बना रही है।
फिल्म ने अपने पहले रविवार को शानदार बिजनेस करते हुए 37.40 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 166.25 करोड़ की कमाई कर ली है।
#War#Hindi: Wed 51.60 cr, Thu 23.10 cr, Fri 21.30 cr, Sat 27.60 cr, Sun 36.10 cr. Total: ₹ 159.70 cr.#Tamil + #Telugu: Wed 1.75 cr, Thu 1.25 cr, Fri 1.15 cr, Sat 1.10 cr, Sun 1.30 cr. Total: ₹ 6.55 cr.
Total: ₹ 166.25 cr#India biz. ???— taran adarsh (@taran_adarsh) October 7, 2019
रविवार के धमाकेदार कलेक्शन के बाद वॉर ने सलमान खान की भारत के पहले हफ्ते की कमाई को पीछे दिया है। इससे पहले रिलीज हुई सलमान खान की भारत ने अपने फर्स्ट वीक में 150 करोड़ की कमाई की थी।
एक्शन से भरपूर ऋतिक और टाइगर की ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के स्टंट देखकर लोग इसकी तुलना हॉलीवुड की फिल्मों से कर रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इससे पहले सिद्धार्थ तारारमपम और बैंग-बैंग जैसी फिल्में बना चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म बैंग-बैंग में भी ऋतिक रोशन नजर आए थे।
रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 184 करोड़ का कुल बिजनेस किया था।
प्रादेशिक
धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर
धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
-
बिजनेस3 days ago
रिलायन्स ज्वैल्स ने अक्षय तृतीया के अवसर पर लॉन्च किया विंध्या कलेक्शन
-
अन्तर्राष्ट्रीय22 hours ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
बिजनेस3 days ago
रिलायंस जियो ने बनाया कीर्तिमान, डेटा खपत में चीन को पीछे छोड़ बना दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर
-
नेशनल1 day ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल1 day ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल1 day ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल1 day ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
नेशनल1 day ago
राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का टोही विमान क्रैश, जानमाल का नुकसान नहीं