Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शोले के ‘कालिया’ विजू खोटे का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक शोले में ‘सरदार मैनें आपका नमक खाया है’ जैसा आइकॉनिक डायलॉग बोल कर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले एक्टर विजू खोटे का सोमवार को निधन हो गया।

वह 78 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार की सुबह मुंबई स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। विजू ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनको पहचान शोले में डकैत के रोल में मिली।

विजू खोटे के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिल्मी जगत के लोगों के साथ उनके तमाम फैन्स काफी दुखी हैं। विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। शोले फिल्म के अलावा उन्हें अंदाज अपना अपना में उनके कैरेक्टर के लिए भी जाना जाता है।

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending