नेशनल
इसरो ने ढूंढ निकाला विक्रम लैंडर, संपर्क करने की कोशिश में जुटे वैज्ञानिक

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने चांद पर भेजे गए विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है। चंद्रमा का चक्कर लगा रहे ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से विक्रम की तस्वीर भेजी है। हालांकि, इसरो केंद्र का अभी लैंडर से संपर्क स्थापित नहीं हो सका है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्रम लैंडर लैंडिंग वाली तय जगह से 500 मीटर दूर पड़ा है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगे ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) ने विक्रम लैंडर की तस्वीर ली है।
जानकारी के मुताबिक लैंडर का पता चलने के बाद वैज्ञानिक ऑर्बिटर के जरिए विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि, उसका कम्युनिकेशन सिस्टम ऑन किया जा सके।
नेशनल
सीएबी पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और कुछ विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि ये लोग नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019(सीएबी) को लेकर पाकिस्तान की भाषा में बात कर रहे हैं। मोदी ने यह बयान संसद के पुस्तकालय भवन में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की संसदीय दल की बैठक में दिया।
बैठक के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पत्रकारों से कहा, “लोग संसद में सीएबी पर कांग्रेस के रुख पर अलग-अलग राय दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संसदीय दल की बैठक में इसे एक वाक्य में स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां पाकिस्तान की भाषा में बात कर रही हैं।”
उन्होंने कहा, “यहां तक कि पूर्णविराम और कामा भी समान है। हमें सीएबी विधेयक के बारे में भारत के लोगों को जानने देना चाहिए। प्रधानमंत्री का एक वाक्य का बयान यह साबित करने के लिए काफी है कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सोच क्या है।” इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागरिकता(संशोधन) विधेयक, 2019 को ‘नरेंद्र मोदी-अमित शाह सरकार द्वारा पूर्वोत्तर में जातीय सफाया करने का प्रयास बताया’ और कहा कि यह लोगों पर ‘आपराधिक हमला’ है।
राहुल ने ट्वीट किया, “सीएबी मोदी-शाह सरकार द्वारा पूर्वोत्तर में जातीय सफाये का प्रयास है। यह पूर्वोत्तर पर, वहा के लोगों के जीवन के तौर-तरीके पर और भारत के विचार पर एक आपराधिक हमला है। मैं पूर्वोत्तर के लोगों के साथ खड़ा हूं और उनकी सेवा में तत्पर हूं।” मोदी लोकसभा में इस विधेयक के पारित होने के दो दिन बाद यहां भाजपा संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सीएबी के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से उत्पीड़न झेल कर यहां आए हिंदुओं, ईसाइयों, सिखों, पारसियों, जैनियों और बौद्धों को भारतीय नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है। विपक्ष ने विधेयक को ‘असंवैधानिक’ बताकर इसका विरोध किया है।
-
उत्तराखंड2 days ago
विश्व मानवाधिकार दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का खास संदेश
-
बिजनेस2 days ago
टैक्स बचाने के लिए ये विकल्प हैं सबसे खास
-
मनोरंजन2 days ago
पापा बने कॉमेडियन कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटी को जन्म
-
प्रादेशिक16 hours ago
आत्मरक्षा के लिए कुंग फू का प्रशिक्षण जरूर लें महिलाएं: उपेंद्र तिवारी
-
नेशनल2 days ago
निर्भया के दोषियों को इस दिन दी जा सकती है फांसी, सताने लगा मौत का डर
-
नेशनल1 day ago
उन्नाव गैंगरेप: पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस भी उलझन में
-
खेल-कूद16 hours ago
आत्मरक्षा के लिए बच्चे और महिलाएं जरूर सीखें कुंग फू: शिशिर
-
नेशनल12 hours ago
सीएबी पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस: मोदी