Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर, ईद पर रिलीज नहीं होगी ये फिल्म

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हर साल ईद को मौके पर अपने फैंस के लिए फिल्म लेकर आते हैं। फैंस को भी उनकी ईदी का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस ईद पर उनकी फिल्म इंशाअल्लाह का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही उनकी फिल्म इंशाअल्लाह इस ईद पर रिलीज नहीं हो सकेगी। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी है।

उन्होंने लिखा, “संजय लीला भंसाली की फिल्म की रिलीड डेट आगे खिसका दी गई है, लेकिन फिर भी मैं आप सबसे ईद 2020 पर मिलूंगा। इंशा-अल्लाह।”

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की रिलीज में देरी के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान और भंसाली कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

साल 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ (2007) में सलमान ने कैमियो किया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending