Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पायल रोहतगी को मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर किया ब्लॉक, एक्ट्रेस ने अमित शाह से की शिकायत

Published

on

Loading

मुंबई। अपने बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतकी हर विषय में सोशल मीडिया पर अपने विचार रखती नज़र आती है । लेकिन हाल ही में उनके एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस पायल रोहतगी को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है ।

पायल रोहतकी ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई पुल‍िस की श‍िकायत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मेल करके दी है।उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘मुंबई पुलिस ने मुझे क्यों ब्लॉक किया। आगे उन्होंने ये भी लिखा कि पुलिस का ऐसा रवैया देखा मुझे हिंदुस्तान में रहने से डर लगता है। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस के अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी लगाया है।

वहीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी के इस ट्वीट पर फैन्स उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। उनके एक फैन ने ट्वीट को रिट्वीट किया और मुंबई पुलिस पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘टुकड़े टुकड़े गैंग की पुलिस सुनती है लेकिन राष्ट्रवादी पायल रोहतगी जी को मुंबई पुलिस ब्लॉक करती है क्यो?’

बता दें एक्ट्रेस पायल रोहतगी बिग बॉस सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आई थी। उन्होंने ने कई फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही पायल 2015 में ‘नच बलिए सीजन 7’ में भी नजर आई थीं।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending