Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

इस गांव में कुंवारी लड़कियों को कपड़े उतारकर करना पड़ता हैं डांस, फिर प्रधान करता है उनके साथ….

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जो अपने अजीबोगरीब प्रथा की वजह से फेमस हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के अजब-गजब कानून के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।

हम बात कर रहे हैं स्वाजीलैंड की। स्वाजीलैंड एक अफ्रीकी देश है जो अपनी प्रथा की वजह से पूरी दुनिया में फेमस है। यहां हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में ‘उम्हलांगा सेरेमनी’ फेस्टिवल होता है।

इस त्योहार में 10 हजार से ज्यादा कुंआरी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। इस अजीबोगरीब त्योहार में कुंआरी लड़कियों को राजा और वहां मौजूद जनता के सामने डांस करना होता है।

लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि लड़कियों को राजा के सामने कपड़े निकालकर डांस करना होता है। इस त्योहार को मनाने पीछे परंपराओं को बेहतर तरीके से समझने का हवाला दिया जाता है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक अगर लड़कियां यहां शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो उनके परिवार को जुर्माना भी देना होता है। जुर्माने के तौर पर लोगों को एक गाय देनी होती है।

इस देश के राजा ने 14 शादियां की हुई हैं, जिससे उन्हें 25 बच्चे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि राजा ने आदेश दिया है कि यहां के लोग कम से कम दो शादियां करें, नहीं तो उन्हें जेल हो जाएगी। हालांकि राजा ने इस खबर को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया है।

पिछले साल यहां के राजा मस्वाती तृतीय ने देश का नाम बदलकर ‘द किंगडम ऑफ इस्वातिनी’ रखा था। देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यह अनोखी घोषणा की गई थी।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending