Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गर्लफ्रेंड को पार्क में बुलाकर शख्स ने बनाए संबंध, लेकिन जब दोबारा करने लगा जिद तो…..

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को पार्क में मिलने के बहाने बुलाया लेकिन बाद में लड़की से संबंध बनाने की जिद करने लगा। लड़की ने जब इससे इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर शख्स ने लड़की पर तेजाब फेंक दिया।

घटना शाहजहांपुर की तिलहर थानाक्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने शुक्रवार को बताया कि तिलहर थानाक्षेत्र के कछियाना खेड़ा की 45 वर्षीय एक महिला के वहीं रहने वाले नसीमउल्ला के साथ पांच साल से संबंध थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला को पार्क में बुलाया उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन जब शख्स ने लड़की से दोबारा संबंध बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया।

इसके बाद आरोपी ने पास में रखे उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दोबारा संबंध बनाने चाहे परंतु महिला ने मना कर दिया।

इस पर गुस्साये आरोपी ने वहीं रखा तेजाब महिला के पर डाल दिया। शाक्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नसीमउल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश

ससुराल में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, गुस्साए मायके वालों ने घर में लगा दी आग, जिंदा जल गए सास-ससुर

Published

on

Loading

प्रयागराज। प्रयागराज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला का शव अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इसके बाद महिला के परिजन ससुराल पहुंचे और घर में आग लगा दी।

जिससे उसके ससुर और सास की झुलसकर मृत्यु हो गई। पुलिस उपायुक्त (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय अंशिका केसरवानी ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और मौके पर मायके तथा ससुराल पक्ष के लोग मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे।

मायके वालों का आरोप है कि अंशिका की हत्या कर शव लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर में आग लगा दी। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को उस मकान से बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद रात करीब 3 बजे जब मकान की तलाशी ली गई तो वहां दो शव मिले जिसमें एक शव लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी (65) और दूसरा शव लड़की की सास शोभा देवी (62) का है। इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading

Trending