Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

साउथ का अंबानी है ये सुपरस्टार, बंगला देखकर उड़कर जाएंगे होश

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार की संपत्ति की खबरें तो आपने कई बार सुनी होंगी लेकिन आज हम जिस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं उन्हें दक्षिण का अंबानी कहा जाता है।

हम बात कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण तेजा की। राम चरण तेजा साउथ के सबसे अमीर एक्टर में शुमार होते हैं।

फिल्म ‘चिरुथा’ से करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की तरह ही है।  राम चरण को उनकी पहली ही फिल्म चिरुथा के लिए साल 2007 में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनका आलीशान विला है। इस विला की कीमत करीब 38 करोड़ रुपए आंकी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण के नेट वर्थ करीब 1250 करोड़ रुपये है। फिल्मों में एक्टिंग और विज्ञापन के दम पर राम चरण तेजा 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं।

उनके फिल्मी करियर की बात करें तो रामचरण जल्द ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं।

इस फिल्म में उनके साथ जूनियर NTR भी हैं। साउथ के अलावा राम सलमान खान के साथ फिल्म भारत में भी स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending