Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वोट देने गई महिला ने अफसरों पर लगाया गंभीर आरोप, कहा-उन्होंने जबरदस्ती…..

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में आज यानि सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। इस बीच बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि मतदान के समय अफसरों ने जबरन उससे गिरिराज के नाम के आगे का दबवाया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अफसरों पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही है।

वीडियो में महिला जोर-जोर से चिल्लाकर यह कहती हुई नजर आर रही है कि मेरे साथ जबरदस्ती की गई। मैं एक नंबर पर वोट डालना चाहती थी लेकिन उन्होंने जबरदस्ती 2 नंबर पर डाल दिया।

इसके बाद वहां मौजूद लोग प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते देखे जा सकते हैं। उसका कहना है कि वह ईवीएम में एक नंबर (कन्हैशया कुमार) का बटन दबाना चाहती थी, लेकिन उससे जबरन दो नंबर (गिरिराज सिंह) का बटन दबवाया गया।

बता दें कि बेगूसराय से ये दोनों उम्मीीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। यह वीडियो बभनगांवा पंचायत के एक पोलिंग बूथ का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो सही है या नहीं इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending