Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड स्टार के शादी से पहले बन गए संबंध, प्रेग्नेंट हुई विदेशी महिला!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल जल्द ही पापा बनने वाले हैं। अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया है।

उन्होंने फैंस को ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अर्जुन ने खुद के साथ अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें गैब्रिएला बेबी बंप के साथ नजर आई हैं।

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने तस्वीर की कैप्शन में लिखा कि,’ तुम्हारे पास होने और सब कुछ फिर से शुरू करने, साथ ही इस बच्चे के लिए धन्यवाद। वहीं अर्जुन रामपाल के फैंस भी कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

अर्जुन रामपाल मेहर जेसिया से तलाक लेने के बाद गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। आपको बता दें कि शादी के 20 साल बाद अर्जुन और जेसिया ने तलाक ले लिया था। मेहर 1986 मिस इंडिया रह चुकी हैं। उन्होंने ‘आई सी यू’  फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। इस फिल्म में अर्जुन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending