Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल हुए कोविड पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। यह खतरनाक वायरस अब तक कई सेलेब्रिटीज को संक्रमित कर चुका है। अब इस जानलेवा वायरस की चपेट में एक्टर अर्जुन रामपाल आ गए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मैं कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाया गया हूं। हालांकि मुझमें लक्षण नहीं हैं पर मैंने खुद को अलग कर होम क्वारनटीन में कर लिया है और सभी जरूरी मेड‍िकल केयर ले रहा हूं। मैं सभी नियमों का पालन कर रहा हूं। पिछले 10 दिनों में जो लोग मुझसे संपर्क में आए हैं, प्लीज अपना ध्यान रखें और जरूरी सावधानी बरतें। ये बहुत डरावना समय है हमारे लिए लेक‍िन अगर हम एक छोटे समय के लिए सतर्कता और बुद्ध‍िमानी से काम लें तो ये हमें लंबे समय तक के लिए फायदा देगा। एक साथ, हम कोरोना से लड़ सकते हैं और लड़ेंगे।’

बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस ने तबाही मचाई है। राज्य सरकार की सख्ती के बाद भी यहां हर रोज 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 67123 नए केस सामने आए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या भी प्रदेश में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते दिन इस वायरस से 419 लोगों की जान गई है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending