Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव पर आया सबसे बड़ा सर्वे, जानकर बीजेपी को लग सकता है तगड़ा झटका

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल वोटरों को साधने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं। जहां एक ओर कांग्रेस न्याय योजना के सहारे सत्ता में वापस आने की कोशिश कर रही है वहीं बीजेपी राष्ट्रवाद और पीएम मोदी के सहारे अपने कार्यकाल को दोहराने चाहती है।

इन सबके बीच सीएसडीएस-लोकनीति और भास्कर के प्री पोल का ऐसा सर्वे आया जो कई राजनीतिक दलों के लिए झटके से कम नहीं है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 50-70 सीटों का नुकसान और कांग्रेस को 20-30 सीट का फायदा संभव है।

एनडीए का वोट शेयर 4% तक घट और यूपीए का वोट शेयर 3% तक बढ़ सकता है। वोट शेयर बढ़ने के बावजूद कई सीटों पर विपक्ष के गठबंधन की वजह से भाजपा की सीटों में कमी आ रही है। एक साल में एनडीए की बढ़त में गैर-यूपीए दलों के वोट शेयर में आई गिरावट का योगदान रहा है।

सर्वे को लेकर एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है। सर्वे के मुताबिक 40 फीसदी लोगों का रोचक तथ्य और निकलकर आया है। 40% भारतीय मानते हैं कि देश सही दिशा में है।

लेकिन दक्षिणी राज्यों में स्थिति इससे उलट है। 45% लोग कहते हैं- देश गलत दिशा में जा रहा है। पहली बार के वोटर्स की पहली पसंद के रूप में प्रधानमंत्री मोदी (45%) उभरकर आए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending