Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रेमी-प्रेमिका 150 फीट ऊंचे झूले पर चढ़कर बना रहे थे संबंध, फिर जो हुआ…

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अजीबोगरीब खबरें तो आप रोज अखबारों में पढ़ते होंगे लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

दरअसल, पुलिस ने एक कपल को गिरफ्तार किया है जिनपर 150 फीट झूले पर चढ़कर संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि संबंध बनाने के दौरान दोनों नशे में थे।

मामला अमेरिका सिनसिन्न्ति नाम के शहर का है। आरोपी कपल की पहचान 30 साल के मिशेल मैथिसेन और 31 की लॉरेन विल्डर के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें करीब 6 बजे गिरफ्तार किया था।

हालांकि गिरफ्तारी के 5 घंटे बाद लॉरेन को जमानत पर रिहा कर दिया लेकिन मिशेल मैथिसेन को जेल में ही रखा गया। स्काईस्टार व्हील टूरिस्ट अट्रैक्शन पर अब तक एक लाख से अधिक लोग सवारी कर चुके हैं। इस पर 12 मिनट की राइड होती है। इसमें 36 गोंडोला बनाए गए हैं। हर गोंडोला में छह पैसेंजर सवार हो सकते हैं।

प्रमुख पर्यटक स्थलों पर पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ महीने पहले मिस्त्र के पिरामिड के शिखर पर नेकेड होकर तस्वीरें खिंचवाने का मामला सामने आया था। इसको लेकर काफी बवाल हुआ था। तब मिस्त्र के मंत्री को मामले की जांच के आदेश देने पड़े थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending