Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मां मधु चोपड़ा का आया बड़ा बयान, कहा-हां ये सच है……..!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी शादी के बाद भी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इस बार प्रियंका अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा के में हैं।

ये चर्चा तब और तेज हो गई जब प्रियंका अपनी मां के साथ मुंबई के अस्पताल में गईं। प्रियंका की प्रेग्नेंसी की इन खबरों के बीच अब प्रियंका की मां का बड़ा बयान सामने आया है। लेकिन अस्पताल में एक्ट्रेस का सीक्रेट विजिट किस वजह से था, इस पर प्र‍ियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बयान आया है।

मधु चोपड़ा ने बताया कि, ” हां ये सच है कि हम अस्पताल गए जरूर थे, लेकिन एक करीबी रिश्तेदार को देखने। इसमें प्र‍ियंका की प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई बात नहीं थी।”

आपको बता दें कि पिछले दिनों प्र‍ियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की चर्चा एक तस्वीर के सामने आने के बाद शुरू हुई थी। तस्वीर में प्र‍ियंका को देखकर कयास लगाए गए कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि तब भी तस्वीर पर एक्ट्रेस की मां ने कहा था, यह महज कैमरा एंगल की वजह से हुआ है।

स्पॉटबाय को दिए इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने बताया कि प्र‍ियंका की शादी को मुश्किल से कुछ महीने बीते हैं, इतनी जल्दी प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाया जाना बेव‍कूफी है। उन्होंने कहा, “पहले मुझे इन बातों का फर्क पड़ता था, लेकिन अब मेरे लिए ये आम बातें हैं। बस सुनती हूं और जाने देती हूं।”

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending