Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जेटली का दावा, राजग सरकार में लगा भ्रष्टाचार पर अंकुश

Published

on

Arun Jaitley-bhopal

Loading

भोपाल। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के बनने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का दावा करते हुए कहा कि देश की राजनीति के शब्दकोष से भ्रष्टाचार शब्द ही गायब हो गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा की प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के काल में संस्थागत भ्रष्टाचार बढ़ गया था, मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सबसे पहले इस पर अंकुश लगाया। अब स्पेक्ट्रम, कोयला खदान नीलामी के जरिए दी जा रही है, पहले कुछ लोग आवंटित करने का काम करते थे।

उन्होंने अभी हाल में हुई स्पेक्ट्रम और कोयला खदानों की नीलामी का हवाला देते हुए कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने संप्रग काल में हुए घोटाले का जो आंकड़ा दिया था, उससे भी कहीं ज्यादा का है, यह बात नीलामी से साबित हो गई है। देश के आम चुनाव का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि भाजपा के यह चुनाव जीतने की कई वजह रही है। दूसरे दल के पास नेतृत्व का अभाव था, आमजन का संप्रग से मोहभंग हो चला था और भ्रष्टाचार चरम पर था। वहीं दूसरी ओर भाजपा के पास एक नेतृत्व था। जेटली ने बीते 10 माह के शासन काल की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि अब स्थितियां सुधर रही है, निवेश बढ़ रहा है। देश की दुनिया में भी साख सुधर रही है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending