Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नहीं रहा बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, घर में मिला सड़ा हुआ शव!

Published

on

Loading

मुंबई। 90 के दशक में अपनी खलनायकी से लोगों में खौफ पैदा कर देने वाले महेश आनंद (57) का निधन हो गया। महेश का शरीर उनके अंधेरी स्थित आवास पर मृत पाया गया।

पुलिस ने कहा कि कई वर्षो से अकेले रह रहे और बेरोजगार आनंद की मौत संभवत: दो दिन पूर्व हो गई थी, और उनके सड़े हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है, ताकि मृत्य के समय और कारण का पता चल सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। काफी समय से उनके पास कोई काम नहीं था।

1980 और 1990 के दशक के एक लोकप्रिय अभिनेता को उनकी लंबी और सख्त कद-काठी के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई थी, लेकिन कई वर्षो से वह गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे।

आनंद ने अमिताभ बच्चन, गोविंदा, संजय दत्त जैसे अभिनेताओं के साथ गंगा जमुना सरस्वती और शाहंशाह (1988), मजबूर (1989), थानेदार (1990), बेताज बादशाह (1994), कूली नं.1 (1995), विजेता (1996), लाल बादशाह, आया तूफान (1999), बागी और कुरुक्षेत्र (2000), प्यार किया नहीं जाता (2003) जैसी फिल्मों में काम किया था।

15 वर्षो के लंबे अंतराल बाद वह हाल ही में पहलाज निहलानी की रंगीला राजा में गोविंदा के साथ दिखाई दिए थे। यह फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी।

एक अधिकारी ने कहा कि वर्सोवा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया है और आनंद की बहन को इस बारे में सूचित कर दिया है, जो मुंबई में रहती हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending