Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभिषेक बच्चन फिल्मों से नहीं ऐसे करते हैं मोटी कमाई, 2018 में बनाए थे अरबों रुपए

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में जूनियर बच्चन के नाम से मशहूर अभिषेक बच्चन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर फैंस सहित बॉलीवुड के तमाम दिग्गज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अभिषेक लगभग 2 दशक से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। इस दौरान अभिषेक ने बॉलीवुड को गुरू और युवा जैसी यादगार फिल्में दी हैं। लेकिन कमाई में उनकी फिल्मों का योगदान कम ही रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन ने साल 2018 में फिल्मों से महज 4.5 करोड़ की कमाई की जबकि पर्सनल इनवेस्टमेंट से 132.8 करोड़ रुपए की कमाई की है।

उनकी सालाना औसत कमाई 20 करोड़ रुपए है। अभिषेक बच्चन ने साल 2011 में मुंबई में एक घर खरीदा था, जिसकी अनुमानित कीमत 36.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अभिषेक बच्चन को Mercedes Benz, Range Rover, Bentley और Jaguar की कारें पसंद हैं। उनके पास कुल 6 लग्जरी कार हैं। इनकी कीमत 5.5 करोड़ रुपए हो सकती है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending