Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शादी के दौरान दुल्हन को लगी गोली, लड़खड़ाते हुए पूरी की रस्में

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में गुरुवार को एक शादी में हर्ष फायरिंग में दुल्हन को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जख्मी हालत में दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में अस्पताल से वापस आकर दुल्हन ने लड़खड़ाते हुए सात फेरे लिए।

दरअसल, शकरपुर के शिव मंदिर धाम में मंडावली की रहने वाली पूजा और गीता कॉलोनी के फूल कारोबारी भरत की शादी थी। जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन जैसे ही स्टेज पर पहुंचे किसी ने फायरिंग कर दी। गोली दुल्हन के पैर में जा लगी और वह वहीं पर गिर पड़ी।

 

घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। परिवार और रिश्तेदार गम में डूब गए क्योंकि सभी काफी समय से शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने के बाद घंटो पूछताछ के बाद भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही।

इस बीच दुल्हन ने शादी की रस्में को पूरी करेने की इच्छा जताई। दुल्हन ने परिवारवालों और डॉक्टर को बोलकर मंदिर ले जाने की बात कही। पहले तो डॉक्टर ने इसके लिए इजाजत देने से साफ मना कर दिया लेकिन बाद में डॉक्टर ने इसकी इजाजत दे दी। इसके बाद मंडप में वापस पहुंचकर दुल्हन सारी रस्में पूरी की।

पूरे मामला में पुलिस का कहना है कि गोली मिलने के बाद आरोपी को पकड़ने में आसानी होगी। पुलिस ने बताया कि गोली मिलने से अब यह पता लगाया जा सकेगा कि फायरिंग खुशी में की गई या जानबूझकर दूल्ह- दुल्हन को निशाना बनाया गया।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending