Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा खूबसूरत हैं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम की बहू, तस्वीरें देखकर भूल जाएंगे दीपिका-कैटरीना!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस का 15 साल का राजनीतिक वनवास आखिरकार खत्म हो गया। सत्ता में वापस आते ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ताकत बढ़ती नजर आ रही है।

कांग्रेस की सरकार आते ही एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला एलॉट कर दिया गया। लेकिन आज बात दिग्विजय सिंह की नहीं उनकी बहू की करेंगे।

दिग्विजय सिहं की बहू का नाम सृजाम्या सिंह है। सृजाम्या दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह की पत्नी हैं। वह बिहार की डुमरिया शाही घराने से ताल्लुक रखती है।

सृजाम्या और जयवर्धन की शादी 19 मई 2015 में हुई थी। खूबसूरती के मामले में दिग्विजय की बहू बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं।

वह अपने पति से उम्र में पांच साल छोटी हैं। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के शपथ वाले दिन सृजाम्या अपने पति के साथ आई थीं। जयवर्धन विधानसभा के लिए राघौगढ़ सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। अपने पति को जिताने के लिए सृजाम्या ने काफी जोर शोर से प्रचार किया था।

सृजम्या ने अजमेर के मायो कॉलेज गर्ल्स से पढ़ाई की है। उन्होंने प्रमुख चार्टर्ड कंपनी ठाकुर, वैद्यनाथ अइयर एंड सीओ के साथ काम किया है। इस कंपनी के संस्थापक पूर्व गृह मंत्री रामेश्वर ठाकुर थे।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending