Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक्ट्रेस भाग्यश्री की इस जिद के कारण बर्बाद होगा उनका फ़िल्मी करियर, नहीं तो होती सुपरस्टार

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री की गिनती उन एक्ट्रेस में होती हैं, जिनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म के लिए इस भाग्यश्री को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (फीमेल) के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, उन्होंने साल 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। बॉलीवुड में डेब्यू करते ही भाग्यश्री बहुत बड़ी स्टार बन गयीं थी। अगले ही साल 1990 में भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी कर ली थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

दरअसल, फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के ब्लॉकबस्टर जाने के बाद भाग्यश्री के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आ रहे थे। लेकिन इन फिल्मों में भाग्यश्री की एक शर्त रख दी थी, वो जी भी फिल्म में काम करेंगी, उस फिल्म में उसके हसबैंड भी हो। उस समय भाग्यश्री बॉलीवुड की बड़ी स्टार थीं। जबकि उनके पति हिमालय दासानी का फ़िल्मी दुनिया में उतना नाम नहीं था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

भाग्यश्री ने हसबैंड के साथ 3 फिल्में की थी। जिनका नाम, क़ैद में है बुलबुल, त्यागी और पायल है। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप हुई। जिसके बाद उनके पास फिल्मों के ऑफर्स आना काफी कम हो गए। अपनी फ्लॉप फिल्मों के बाद भाग्यश्री ने साल 1993 में की एक और फिल्म रिलीज़ हुई थी जिसका नाम ‘घर आया मेरा परदेसी’ था, यह फिल्म भी कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद साल 1996 में भाग्यश्री ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की, भाग्यश्री ने कई भोजपुरी और बांग्लादेशी फिल्मों में भी एक्टिंग किया लेकिन उनको वहां भी वैसा स्टारडम नहीं मिला। अगर भाग्यश्री अपनी कोई शर्त नहीं रखतीं तो शायद आज भाग्यश्री बॉलीवुड की बहुत बड़ी स्टार होती।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending