Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कौन बनेगा MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मुख्यमंत्री, CM की दौड़ में सबसे आगे हैं ये चेहरे

Published

on

Loading

राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। इस बात का कयास लगाया जा रहा हैं कि कांग्रेस हाइकमान राहुल गांधी ने अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी है। दरअसल, अशोक गहलोत के आवास पर बढ़ी हलचल कुछ संकेत जरूर दे रही है। अशोक गहलोत के खेमे में उत्साह है।

बता दें, गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर बैठकों के कई दौर चले। बताया जा रहा है कि बैठक में राजस्थान की कमान गहलोत को सौंप देने का फैसला किया गया। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक – मध्य प्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। हालांकि, इसकी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ में भी सीएम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल कमोबेश सीएम की रेस में आगे हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending