Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पाकिस्तान, श्रीलंका की जेलों में 500 भारतीय मछुआरे

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)| केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान व श्रीलंका की विभिन्न जेलों में कुल 500 भारतीय मछुआरे बंद हैं। लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में 482 मछुआरे जबकि श्रीलंका की जेलों में 18 मछुआरे बंद हैं।

वी.के.सिंह के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे में 1,050 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाएं हैं, जबकि श्रीलंका के पास 10 नौकाएं हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सिर्फ 391 मछुआरों की हिरासत की बात स्वीकार की है, लेकिन किसी भी भारतीय नौका की बात नहीं स्वीकार की है।

पाकिस्तान व श्रीलंका दोनों देशों द्वारा इस साल कुल 388 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया है। पाकिस्तान ने 174 व श्रीलंका ने 214 मछुआरों को रिहा किया है।

सिंह ने कहा, “सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा व कल्याण को अत्यधिक प्राथमिकता देती है।”

उन्होंने कहा, “हमारे मिशन नियमित रूप से दूसरे देशों में हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों के लिए कांसुलर पहुंच की मांग करते हैं और उनकी जल्द रिहाई, स्वदेश वापसी के लिए कार्यरत हैं।”

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending