Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश Result Live: जानिए कौन हैं कमलनाथ जो मुख्यमंत्री की रेस में हैं सबसे आगे

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने 15 साल बाद प्रदेश में वापसी की है। मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरु हुई कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रात तक जारी रही लेकिन अंत में कांग्रेस 114 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में 109 सीट ही आ सकी।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की वापसी के बाद स्थानीय नेताओं द्वारा सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे।

लेकिन राज्यपाल ने उन्हें सबसे पहले नेता चुनने के लिए कहकर वापस लौटा दिया। सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश में सीएम की रेस में कमलनाथ सबसे आगे चल रहे हैं। आईए जानते हैं कौन हैं कमलनाथ जो मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं…

कमलनाथ का जन्म 18 नवम्बर 1946 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ। उन्होंने देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद हायर स्टडीज के लिए उन्होंने कोलकाता के सेंट ज़ेवियर कॉलेज में एडमीशन ले लिया।

कॉलेज की पढ़ाई के बाद उनका रूझान राजनीति की ओर हो गया। जिसके बाद सिर्फ 34 साल की उम्र में छिंदवाड़ा से जीतकर वह पहली बार लोकसभा सदस्य बने। इतना ही नहीं वह अपना दिल्ली का कार्यालय 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए खुला रखते हैं।

नौ बार सांसद रह चुके कमलनाथ एक कुशल नेता रहे हैं जिन्होंने बहुत सी सफलता हासिल की। जिसके बाद उनको मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।

कमलनाथ मध्यप्रदेश से भले राजनीतिक करते हैं लेकिन वह पश्चिम बंगाल के हैं। गांधी परिवार से कमलनाथ की पुरानी दोस्ती रही है। संजय गांधी और कमलनाथ की दोस्ती राजनीतिक गलियारों में बहुत चर्चा में रही है। दोनों की दोस्ती दून स्कूल से शुरू हुई थी। इस दोस्ती के कारण वह गांधी परिवार के बेहद करीब रहे।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending