Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी से पहले रॉयल लुक में नजर आईं ईशा अंबानी, देखें PHOTOS

Published

on

Loading

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की लाड़ली ईशा अंबानी की शादी होने जा रही हैं। ईशा 12 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी। जानकारी के मुताबिक – ईशा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

शादी के पहले घर में गृह शांति पूजा रखी गई। इस पूजा के दौरान ईशा ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लहंगा कैरी किया। लहंगे में ईशा किसी रॉयल प्रिंसेस के कम नहीं लग रही थीं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

आपको बता दें, साची के गोटा-पट्टी लहंगे में हैंड एंब्रोयडरी तिल्ला वर्क का काम किया गया है जो कि ईशा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

खबरों के मुताबिक – ईशा शादी के बाद 452 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहेंगी, जो मुंबई के वर्ली इलाके में है। खास बात यह है कि यह बंगला ईशा को सास-ससुर की तरफ से शादी के तोहफे के तौर पर दिया जाएगा।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending