Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मुंबई में आज होगा दीपवीर का रिसेप्शन, ये होंगे खास मेहमान

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का रिसेप्शन आज यानी 28 नवंबर वाली पार्टी मुंबई के फाइव स्टार होटल ग्रांड हयात में होगी।

आज की रिसेप्शन पार्टी रात ठीक 8 बजे शुरू होगी। दिलचस्प हैं कि शादी के बाद से लगातार अपने लुक को लेकर चर्चा में रहे रणवीर आज किस अवतार में नजर आते हैं।

बेंगलुरु वाले रिसेप्शन में जहां स्पोर्ट्स, बिजनेस और टॉलीवुड की नामी हस्तियां मौजूद थीं। वहीं इस रिसेप्शन (मुंबई) खास दोस्त शमिल होंगे।

आपको बता दें, 1 दिसंबर वाला रिसेप्शन भी इसी होटल में होने वाला है। इस रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड भी काफी सिंपल है। इसके लिए व्हाइट और गोल्डन थीम रखी गई है।

गौरतलब हैं कि दोनों की शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी। दोनों की शादी 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज़ से हुई थी तो वहीं 15 नवंबर को सिंधी रिवाज़ से हुई थी।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending