Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आ गई प्रियंका और निक की शादी की पूरी डिटेल, जानिए कब क्या होगा!

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी की रस्में 29 नवंबर से शुरू हो जाएंगी।

View this post on Instagram

Welcome home baby… ?

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 2 दिसंबर को जोधपुर में सात फेरे ले सकते हैं। निक जोनस शादी के लिए मुंबई आ चुके हैं। शादी की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही इससे जड़े अप्डेट्स मीडिया में आना शुरू हो गई है।

आइए जानते हैं प्रियंका और निक की वेडिंग डिटेल्स…

View this post on Instagram

Happy thanksgiving.. family.. forever..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक “29 नंवबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी. 30 नवंबर को कॉकटेल पार्टी, 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी और 2 दिसबंर को निक-प्रियंका शादी के बंधन में बंधेंगे।”

कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि दोनों दो रीति रिवाज से शादी करने वाले हैं। पहली शादी 2 दिसंबर को हिंदू और दूसरी 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज से शादी करेंगे। दोनों सेरेमनी एक ही वेन्यू पर होगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending