Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के बाद घर जमाई बने रणवीर सिंह, वजह है हैरान कर देने वाली!

Published

on

Loading

मुंबई। हाल ही में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की।

शादी के बाद दोनों 18 नवंबर को भारत लौट आए। भारत लौटते ही दोनों का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी।

मुंबई पहुंचते ही दीपिका ने पति के घर पर गृहप्रवेश की रस्म निभाई। लेकिन इन सबके के बीच आज हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

आपको जानकर हैरान होगी कि गृह प्रवेश के बाद रणवीर दीपिका के घर चले गए और अब दोनों वहीं रहेंगे। दोनों ने यह फैसला इस लिए लिया है क्योंकि उनका बंगला अभी भी तैयार नहीं हुआ है। बता दें कि दोनों ने हाल ही में यह बंगला रहने के लिए लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बंगले की कीमत 50 करोड़ है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending