Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, वायु गुणवत्ता ‘खराब’

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वायु गुणवत्ता व मौसम पूवार्नुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता की श्रेणी ‘खराब’ दर्ज की गई।

चांदनी चौक में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ रही जबकि दिल्ली के अन्य हिस्सों लोधी रोड, दिल्ली विश्वविद्यालय, पीतमपुरा, दिल्ली हवाईअड्डे, मथुरा रोड, पूसा और धीरपुर सहित वायु गुणवत्ता ‘खराब’ दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 70 फीसदी रही।

राष्ट्रीय राजधानी का गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending