Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अप्रैल में दूल्हा बनेंगे अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस का नाम जानकर लगेगा तगड़ा झटका!

Published

on

अर्जुन कपूर

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में चल रहे शादी के सीजन के बीच अब अर्जुन कपूर की शादी की भी चर्चा जोरों पर है। खबर है कि अर्जुन अगले साल शादी करने वाले हैं।

अर्जुन कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन अपनी दादी की पसंद की नहीं बल्कि अपनी पंसद की लड़की से शादी करने जा रहे हैं। अगर गॉसिप गलियारों की मानें तो अर्जुन अगले साल मलाइका अरोड़ा से शादी कर सकते हैं।

मलाइका से शादी की खबरों से लोगों को तगड़ा झटका लगा है। दोनों में उम्र का बहुत ज्यादा अंतर है जिसकी वजह से फैंस इस बात को ठीक से पचा नहीं पा रहे हैं।

आपको बता दें कि अरबाज से तलाक के बाद मलाइका की नजदीकियां अर्जुन के साथ बढ़ गई थी। दोनों को कई बार पब्लिक प्लेस में साथ देखा गया है।

वैसे तो दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ही काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अगले साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending