Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एआर रहमान क्यों जा रहे थे आत्महत्या करने, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। ऑस्कर जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले संगीतकार एआर रहमान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। अपने संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले रहमान पूरी दुनिया में फेमस हैं।

रहमान बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की फिल्मों को भी संगीत से सजाते हैं। हमेशा शांत दिखने वाले रहमान के बारे में आज हम आपको एक ऐसी बात बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रहमान के जीवन में एक ऐसा समय भी आया था जब वह हर समय आत्महत्या के बारे में सोचने लगे थे। रहमान ने इसके पीछे का कारण भी बताया है।

रहमान ने ‘नोट्स ऑफ ए ड्रीम : द ऑथराइज्ड बॉयोग्राफी ऑफ ए आर रहमान’ में अपने मुश्किल दिनों और अन्य घटनाओं के बारे में बात की। इस किताब को कृष्ण त्रिलोक ने लिखा है। पुस्तक का विमोचन शनिवार को मुंबई में किया गया।

रहमान ने कहा, “25 साल तक, मैं खुदकुशी करने के बारे में सोचता था. हम में से ज्यादातर महसूस करते हैं कि यह अच्छा नहीं है। क्योंकि मेरे पिता की मौत हो गई थी तो एक तरह का खालीपन था… कई सारी चीजें हो रही थीं। मैं बहुत अधिक फिल्में नहीं कर रहा था. मुझे 35 मिलीं और मैंने सिर्फ 2 कीं।”

उन्होंने आगे कहा, (लेकिन) इन सब चीजों ने मुझे और अधिक निडर बना दिया। मौत निश्चित है। जो भी चीज बनी है उसके इस्तेमाल की अंतिम तिथि निर्धारित है तो किसी चीज से क्या डरना।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending