Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मलाइका को अर्जुन के साथ देखकर छलका अरबाज का दर्द, कहा-बहुत कोशिश की मगर…

Published

on

Loading

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि दोनों जल्द ही अपने प्यार को पब्लिक कर सकते हैं।

वहीं कुछ मीडिया हाउस ने ये खबर भी चलाई कि दोनों 2019 में शादी कर सकते हैं। आपको बता दें मलाइका और अरबाज अपने बीस साल की शादी के बाद पिछले साल अलग हो गए थे।

उनका 15 साल का बेटा भी है जिसका नाम अरहान है। हाल ही में एक टीवी चैनल दिए इंटरव्यू में अरबाज ने मलाइका से अलग होने का दर्द बयां किया।

अरबाज ने कहा, ‘लोग एडजेस्टमेंट और कॉम्प्रोमाइज के साथ बहुत सारी चीजें अपनी जिंदगी में करते हैं। चाहे वह रिलेशनशिप हो या फिर शादी, हमें ये विश्वास होना चाहिए कि हम इसे निभा लेंगे। लेकिन इंसान ज्यादा की इच्छा रखता है। मैं खुश हूं।

अरबाज ने आगे कहा- ‘परफेक्शन एक ऐसी चीज है जिसे हम हमेशा पाना चाहते हैं। यह ऐसा है जिसके लिए आपको हर दिन मेहनत करनी पड़ती है ताकि यह आपके साथ हमेशा रहे। यही रिलेशनशिप में भी होता है। मैंने 21 साल यही ट्राय किया। लेकिन मैं इसमें सफल नहीं हो पाया.. पर ठीक है। ज्यादातर लोग तो यह भी ट्राय नहीं करते।’

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending