Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्टर की छोटी सी गलती ने सलमान को बना दिया सुपरस्टार, नाम जानकर आप भी एक्टर को करेंगे प्रणाम!

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान को आज के समय में बॉलीवुड के दबंग के नाम से भी जाना जाता है। सलमान खान को ये नाम बॉक्स ऑफिस पर उनकी दबंगई की वजह से मिला है।

लेकिन कुछ साल पहले तक सलमान खान सुपरस्टार नहीं थे। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। साथ ही कोर्ट केस की वजह से भी उनका करियर डूबने की कगार पर आ गया था।

लेकिन अचानक बॉलीवुड के एक एक्टर की छोटी से गलती ने सलमान को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम संजय कपूर है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म तेरे नाम में सबसे पहले संजय कपूर को लिए जाने की चर्चा थी।

उस समय इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों से संजय फिल्म से अलग हो गए और यह रोल सलमान को ऑफर हो गया जिसकी बदौलत सलमान को सुपरस्टार का तमगा हासिल हुआ।

फिल्म में सलमान के रोल को बहुत पसंद किया गया। फिल्म में उनके द्वारा रखा गया हेयरस्टाइल आज भी लोगों के बीच बहुत मशहूर है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending