Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के बाद प्रिंस ने युविका को दिया बेहद कीमती गिफ्ट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

Published

on

प्रिंस नरुला

Loading

मुंबई। बिग बॉस सीजन 9 के विनर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शनिवार को अखिरकार हमेशा के लिए एक दूसरे के लिए हो गए। दोनों की शादी मुंबई स्थित एक होटल में हुई।

प्रिंस नरुला

शादी के बाद प्रिंस और युविका की शादी का एक विडियो तेजी से वायरल होने लगा। विडियो में प्रिंस और युविका एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे थे।

प्रिंस नरुला

प्रिंस और युविका की शादी के बाद अब उनसे जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबर है कि शादी के प्रिसं ने अपनी पत्नी को शादी का बेहतरीन तोहफा दिया है।

इस गिफ्ट की कीमत 2.65 करोड़ है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, प्रिंस ने अपनी नई नवेली दुल्हन को शादी के तोहफे में शानदार बीएमडब्लू कार गिफ्ट की है।

न्यूज पोर्टल भास्कर के अनुसार इस बीएमडब्लू का मॉडल है बीएमडब्लू आई8(कार का मॉडल BMW i8) है। आपको बता दें कि मुंबई के आलीशान होटल में हुई शादी में बॉलीवुड के बड़े कलाकार भी शामिल हुए। इस वेडिंग में नेहा धूपिया, तबु, इरफान पठान, रणविजय सिंह, सोहेल खान समेत कई सेलिब्रेटी ने शिरकत की।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending