Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के बाद प्रिंस और युविका का एक और विडियो वायरल, शानदार डांस करते आए नजर!

Published

on

प्रिंस और युविका

Loading

मुंबई। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बिग बॉस 11 के विनर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शादी के बाद एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। प्रिंस और युविका एक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विडियो में प्रिंस और युविका गरबा करते नजर आ रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर इस विडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस विडियो में युविका और प्रिंस दोनों लवयात्री के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए युविका ने लिखा है-Styled by @ junejasanchiWearing @payalkeyalofficial @princenarula

आपको बता दें कि इससे पहले भी दोनों की शादी का एक विडियो वायरल हो गया था। इस विडियो में दोनों जयमाला के बाद दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आए थे। बता दें कि दोनों का प्यार बिग बॉस सीजन 11 के दौरान परवान चढ़ा था। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी ये प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को डेट करता रहा। इसके बाद दोनों ने हमेशा के लिए एक होने का फैसला कर लिया।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending