Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका ने पहली नजर में कर दिया था रणवीर को रिजेक्ट, सामने आई चौंका देने वाली सच्चाई!

Published

on

रणवीर दीपिका

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी इन दिनों चर्चा में है। खबर है। खबर है कि दोनों की शादी की तारीख को नवंबर से थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है। हाल ही में दोनों हिंदुस्तान टाइम्स के समिट में शिरकत करने एकसाथ पहुंचे। जहां दोनों ने एक दूसरे के बारे में खुलकर बात की।

रणवीर दीपिका

बातचीत के दौरान दीपिका ने बताया कि रणवीर सिंह को पहली बार देखने के बाद उनका रिएक्शन कैसा था। दीपिका ने बताया कि जब रणवीर की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ रिलीज हुई थी उनके मैनेजर को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। उन्होंने कई बार दीपिका से इस फिल्म को देखने का आग्रह भी किया था।

रणवीर दीपिका

दीपिका ने कहा, ”मेरे मैनेजर रणवीर के फैन थे उन्होंने मुझे भी वो फिल्म देखने के लिए कहा था। आखिर में रिलीज के करीब 6 महीने बाद मैंने रणवीर की ये फिल्म देखी। फिल्म में रणवीर को देखकर यही लगा था कि ये मेरे टाइप का नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में रणवीर की जबरदस्त एक्टिंग से वो बहुत प्रभावित हुई थीं। फिल्म देखकर उन्हें यही लगा था कि रणवीर मुंबई के नहीं बल्कि दिल्ली के ही हैं।

दीपिका ने कहा, ‘जब मैं पहली बार रणवीर से मिली थी तो मेरा सवाल उनसे यही था कि तुम दिल्ली छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गए। रणवीर ने उस फिल्म में कमाल की एक्टिंग की थी और वो रणवीर की फिल्मों में मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।’

कार्यक्रम के दौरान रणवीर की कोई आदत बदलने की बात पर दीपिका ने कहा कि अगर मौका मिला तो वो उनकी सोने की आदत को बदलना चाहेंगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending